पटना ग्रामीण: बिहार शिक्षा विभाग के ACS डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस्तीफा दिया, चुनाव लड़ने की अटकलें
नीतीश सरकार में तेज़ तर्रार IAS ऑफिसर माने जाने वाले बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के रिटायरमेंट से चार महीने पहले ही बीते 17 जुलाई को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपे जाने की खबर है। हालांकि,अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद होगा। लेकिन मंगलवार की सुबह 8 बजे से ACS के इस्तीफे की खबर वायरल हो रही है।