पटना ग्रामीण: पटना: पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड पर आईजी जितेंद्र सिंह राणा ने दी जानकारी
पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले को लेकर सोमवार शाम करीब 5:00 बजे पटना आईजी जितेंद्र सिंह राणा ने जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि मामले का मुख्य अभियुक्त बादशाह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अन्य कई और लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।