पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज, नीतीश पर परिवारवाद का आरोप
बिहार की राजनीति में इस वक्त एक नई बहस ने तूल पकड़ लिया है क्या नीतीश कुमार अब खुद उसी 'परिवारवाद' की राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं,जिसका वे वर्षों से विरोध करते आए हैं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और बयानों के बाद जेडीयू में वंशवाद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासकर नीतीश के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों ने इस चर्चा को और हवा दी है।