पटना ग्रामीण: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री की अटकलें तेज, परिवारवाद का मुद्दा गरमाया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बिहार के राजनीतिक सरगर्मी तेज है। वहीं चुनाव से पहले बिहार में परिवारवाद का मुद्दा भी जोर-शोर से उठ रहा है। आए दिन किसी न किसी दल के नेता दूसरे दल पर परिवारवाद का आरोप लगाते रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राजद पर परिवारवाद को लेकर कई बार सवाल उठाया है।