पिंडरा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 शिकायत प्राप्त हुई। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में सुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 117 शिकायतों में महज 5 शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया।