मटिहानी: सैदपुर ससुराल में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई
ससुराल में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित जोकिया गांव का रहने वाला नीतीश कुमार (27) है। बताया जा रहा कि नीतीश गुरुवार को ससुराल सैदपुर गया था। शुक्रवार की सुबह शोर हुआ कि उसने जहर खा लिया है।