बगोदर: खटैया के प्रवासी मजदूर की छत्तीसगढ़ में मौत, परिजनों में मातम
बगोदर थाना क्षेत्र के कुसमरजा पंचायत के खटैया गांव के प्रवासी मजदूर 27 बीरेन्द्र महतो की छत्तीसगढ मौत हो गई। मौत की सुचना मिलते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।बताया जाता है कि उक्त मजदूर एक माह पूर्व रोजगार के लिए छत्तीसगढ गया था,जहां उसका अचानक मौत हो गया।मौत के स्पष्ट कारण का पता नही चल पाया है कि इसकी मौत कैसे हुई।