बैहर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मिर्चिनाला में स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में विकासखंड बैहर के सेक्टर-1 अंतर्गत मिर्चिनाला क्षेत्र में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नदी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनभागीदारी से श्रमदान कर जल स्रोतों की सफाई की और जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक महेश पट