जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
----
सतना 30 सितम्बर 2026/जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) की तैयारियों की समीक्षा एवं गणना ब्लॉकों के गठन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष #सतना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निदेशालय के परिपत्र क्रमांक-09 में निर्धारित मापदण्डों के अनुसार मकानसूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) से गणना ब्लॉक के गठन तथा संक्षिप्त मकानसूची तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी विकास कुमार सिंह, नगर जनगणना अधिकारी सत्यम मिश्रा सहित ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे। भोपाल से आए उमेशचन्द्र कुशवाहा एवं महेन्द्र यादव ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में सभी तहसीलों एवं नगर परिषदों के चार्ज अधिकारी, जोनल अधिकारी तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। जिला कार्यालय सतना से वीरेन्द्र सिंह, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, रितिक बर्मन, अनुराग सिंह बघेल एवं अखिल सिंह बघेल भी उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम के चार्ज स्तर पर गणना ब्लॉकों के गठन की तैयारियां प्रारंभ करने तथा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan