सेवा संकल्प अभियान के तहत पिपरी कलां में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
उचेहरा। तहसील उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरी कलां के आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा ग्रामीणों की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर पूजा गुप्ता, समाजसेवी रामनाथ लोधी,रामाश्रय लोधी,सीएचओ अनामिका सिसोदिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवा शुक्ला,गोल्डन गौतम,मनोरमा शर्मा, प्रीति तिवारी,सहायिका सावित्री सेन सहित ग्रामीण महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#सतना
3 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026