आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
----
सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को #सतना जिले में रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के मौहारी-कटरा मंडल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र ककलपुर में ‘आंगन का मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार ने सहभागिता की।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया तथा बच्चों को टॉफी, बिस्किट एवं फल वितरित किए गए। श्रीमती परिहार ने मातृशक्ति एवं हितग्राहियों से संवाद कर बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वस्थ भविष्य के लिए सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP