चुनार: संपूर्ण समाधान दिवस में 79 मामलों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया, डीएम, एसपी और एसडीएम रहे मौजूद
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चुनार तहसील के सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर कुल 79 मामले आए थे जिनमें से एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग और पुलिस को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक और एसडीएम चुनार मौजूद रहे।