कुमारखंड: कुमारखंड पुलिस ने मुरलीगंज सीमा पर राजा हीरो यादव को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 6 ग्राम स्मैक संग पकड़ा
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान से मुरलीगंज जानेवाली बाई पास रोड स्थित मुरलीगंज सीमा से सटे काशीपुर रोड में विशेष अभियान के तहत कुमारखंड थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ राजा हीरो यादव को एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।