गौतम बुद्ध नगर: गौतमबुद्ध नगर में 61 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं शुरू, जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
गौतमबुद्ध नगर जनपद में सोमवार को 61 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू की गयीं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने डीआईओएस कार्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।