गौतम बुद्ध नगर: बादलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, 65 वर्षीय ट्रक चालक की हुई मौत
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। भीषण दुर्घटना में 65 वर्षीय ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से कृपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।