गौतम बुद्ध नगर: साकीपुर गांव में देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में हलवाई का कार्य कर रहे दो युवकों को लगी गोली
ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग में हलवाई का कार्य कर रहे 2 युवकों के गोली लग गई। आनन फानन में दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।