गौतम बुद्ध नगर: मिलक खटाना गांव के पास से पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सागर के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।