गौतम बुद्ध नगर: शमशान घाट के पास से पुलिस ने वर्ष 2023 से वांछित ₹25,000 के इनामी शातिर गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने रविवार को कार्यवाही करते हुए जनपद में वर्ष 2023 से वांछित चल रहे ₹25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सोनू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो गिरोह बनाकर लंबे समय से जनपद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था अभियुक्त को जेल भेजा गया है।