घोसी: झारखंड में नक्सलियों के हमले में शहीद जवान का तिरंगे में लिपटा शव घर आते ही मचा कोहराम,सलामी दे हुआ अंतिम संस्कार
Ghosi, Mau | Apr 21, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत डाड़ी निवासी रामभवन यादव की झारखण्ड राज्य मे ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा किये गए फायरिंग में गोली लगने से शहीद हो गए। जिनका रविवार की दोपहर सैनिक वाहन से तिरंगा मे लपेटे शव घर लाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।शहीद का शव आते ही पूरे गांव में मातम छा गया।सैनिकों ने सलामी दे दोहरीघाट मुक्ति धाम पर शव का दाह संस्कार हुआ।