घोसी: सरायसादी के समीप बारात से बाइक से घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Ghosi, Mau | Apr 21, 2024 मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सियाबस्ती के डिहवापार गांव निवासी युवक की देर रात बारात से घर वापस लौटते समय रास्ते में एक्सिडेंट हो गया। जिसे आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने सीएचसी घोसी भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मौत को लेकर जाँच में जुटी रही।