घोसी: दोहरीघाट सरयू नदी पर फोरलेन के नए पुल पर सुरक्षा सत्यापन के बाद एक लेन पर आवागमन हुआ शुरू,लोगो को जाम से मिलेगी मुक्ति
Ghosi, Mau | Apr 20, 2024 दोहरीघाट बड़हलगंज में आये दिन लगने वाले भीषण जाम के मद्देनजर दोहरीघाट सरयु नदी पर बने फोरलेन के नए पुल पर एक लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। जिसे लेकर आवागमन में सुरक्षा सत्यापन के लिए एनएचएआई एवं यातायात पुलिस सहित पुलिस के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया । दूसरी लेन बनने में अभी चार से पांच महीने का और इंतजार करना पड़ सकता है।