घोसी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव में इलाज कराने पहुँचे मरीजों ने ओपीडी में समय से चिकित्सक नही रहने का लगाया आरोप
Ghosi, Mau | Apr 20, 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव पर शनिवार को सुबह 8:00 बजे ओपीडी होने के बावजूद 11:00 बजे तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं रहा। जिससे इस चिलचिलाती तेज धुप में क्षेत्र से आये दर्जनो मरीज इलाज को लेकर परेशान रहे। तीन घण्टों तक इलाज को लेकर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। बावजूद ओपीडी में चिकित्सकों की कुर्सियां खाली रही।जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।