घोसी: कोपागंज पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Ghosi, Mau | Apr 20, 2024 घोसी सर्किल क्षेत्र के कोपागंज थाना के कुर्थीजाफरपुर निवासी ओसामा पुत्र उमर ने सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि बीते 18 अप्रैल को अपने घर से दोस्त मोहम्मद अहमद के साथ कोपागंज जा रहा था। बाइक चालक लापरवाही पुर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया।