ब्यौहारी: नौड़िया में अवैध रेत भंडारण पर बवाल, खनिज निरीक्षक की भूमिका पर उठे सवाल
ब्यौहारी के नौड़िया गांव में मंगलवार शाम लगभ 7 बजे अवैध रेत भंडारण का मामला सामने आया। मौके पर 6 हाइवा से अधिक रेत मिली, लेकिन कार्रवाई के बजाय रेत को जब्त न कर जेसीबी से मिट्टी में मिलवा दिया गया। ग्रामीणों ने खनिज विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए खनिज निरीक्षक श्याम लाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।