छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दी पहने एक पुलिस जवान मंत्री के पैर छूता नजर आ रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए मंत्री को पद से हटाने और जवान को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जवान को ऐसा करने से रोका था। अब इस घटना को लेकर प्रदेश में वर्दी के सम्मान पर बहस छिड़ गई है।