सारठ: कचुआबांक/ढोढ़ोडूमर: पोक्सो एक्ट के आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, सरेंडर न करने पर कुर्की-जप्ती की चेतावनी
Sarath, Deoghar | May 14, 2026 सारठ पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे कचुआबांक व ढोढ़ोडूमर निवासी पोक्सो एक्ट के आरोपी के घर व पंचायत सचिवालय में ढोल बजवाकर ग्रामीणों की मौजूदगी में कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहार चस्पा किया। बताया कि यदि कोर्ट द्वारा दी गई तारीख में आरोपी हफीजा बीबी सरेंडर नहीं करती है तो कुर्की जप्ती की कार्रवाई होगी। पुलिस ने ग्रामीणों से भी आरोपी को सरेंडर का सलाह देने की अपील की