पथरगामा: पथरगामा रानीपुर में 26 अगस्त को निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
रानीपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस रानीपुर की बड़ी मस्जिद से शुरू होकर ईदगाह के समीप पहुंचेगी यहां हजरत मोहम्मद के जीवन उनके संदेश और आदर्शों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद मिलाद का आयोजन होगा जिसमें प्रेम भाईचारे शांति और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।