फर्जी सबूतों से मंत्री को फंसाने की साजिश? गणेश जोशी के वकील का बड़ा खुलासा!
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ विजिलेंस कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेता पंकज क्षेत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंत्री के अधिवक्ता पंकज सुंदरियाल ने न्यायालय में शिकायत याचिका दाखिल कर पंकज क्षेत्री के खिलाफ फर्जी साक्ष्य पेश करने और अदालत को गुमराह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि याचिका में मंत्री के बेटे-बेटी को उन पर आश्रित बताकर झूठा दावा किया गया, जबकि पुत्री का विवाह 2015 में हो चुका है और दामाद मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं। वहीं, पुत्र 2008 से शिपिंग क्षेत्र में कार्यरत रहने के बाद अब अपनी स्वतंत्र कंपनी चलाते हैं। अधिवक्ता ने यह भी रेखांकित किया कि इन्हीं बिंदुओं पर दो वर्ष पूर्व विकेश नेगी की शिकायत कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।
पूरी रिपोर्ट और कोर्ट की दलीलें जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।
#GaneshJoshi #UttarakhandPolitics #DehradunNews #UttarakhandNews #BreakingNews