हरिद्वार में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च’ निकालकर चुनावों में कथित गड़बड़ी और SIR प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की और गंगा में डुबकी लगाकर देश को कथित भ्रष्टाचार और चुनावी अनियमितताओं से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का यह संघर्ष अब केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन चुका है।
#VoteBachaoDeshBachao #Congress #Haridwar #SIR #RahulGandhi #KumariSelja #GyaneshKumar #Democracy #Constitution #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 7, 2026