लालगंज: लीलापुर थाना क्षेत्र के बरदैत पुल के पास छिनैती गिरोह के सदस्य को अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा जेल
थाना लीलापुर पुलिस ने छिनैती के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और मोबाइल बरामद किया है।थानाध्यक्ष बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना लीलापुर क्षेत्र के बरदैत पुल के पास से अभियुक्त अशोक तिवारी (48 वर्ष) निवास