गोरखपुर: नवरात्र में महेवा मंडी की मिसाल, मुस्लिम व्यापारियों ने लगाया भंडारा; बोले- सबसे बड़ा मजहब इंसानियत
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर महेवा फल एवं सब्जी मंडी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। व्यापारी प्रगति सब्जी थोक विक्रेता कल्याण समिति की ओर से शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू और मुस्लिम व्यापारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं व आम लोगों को भोजन और प्रसाद वितरित किया। आयोजकों ने करीब 20 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा