गोरखपुर के चरगांवा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार को ADM सिटी और SP सिटी ने पुलिस टीम के साथ अचानक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से RTO परिसर और आसपास मौजूद दलालों व बिचौलियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सरकारी काम कराने आए नागरिकों को दलालों के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी।
[Gorakhpur Khabar Live News]
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews