हरिहरगंज: सुल्तानी गांव से लापता नाबालिग लड़की एक घंटे में बरामद, हरिहरगंज पुलिस ने मां को सौंपा
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव से लापता हुई नाबालिग लड़की को हरिहरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड-बिहार सीमा से सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लड़की को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार हरिहरगंज पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानी गांव से एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई है।