महाजन पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। पिकअप में 180 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महाजन पुलिस थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि भारतमाला सड़क पर यह कार्रवाई की गई।