हमीरपुर: डीएम की अध्यक्षता मे तहसील राठ मे ज़िला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 49 शिकायतो मे मात्र 3 का तत्काल निस्तारण
तहसील राठ के सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त 49 शिकायतो मे मात्र 3 का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, शेष शिकायतो के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप व अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण के बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।