हमीरपुर: हमीरपुर सदर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
मंगलवार सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा व उपजिलाधिकारी सदर पवन प्रकाश पाठक द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में आये अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर द्वारा जमीनी विवादों को देखा गया।