हमीरपुर: मुख्यायल सहित कुरारा क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओलो से करोड़ों की फसले ख़राब हुई।
कुरारा क्षेत्र में मंगलवार को कुदरत ने 15 मिनट में तबाही की ईबारत लिखकर किसानों का अमगंल कर दिया। तेज आंधी बारिश के साथ हुई ओलो की तेज बरसात से कस्बा सहित दो दर्जन से ज्यादा पंचायतों एवं मजरो में फसले बुरी तरह से जमींदोज हो गई है। कुदरत का यह दृश्य देखकर किसान त्राहिमाम कर उठा है। करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।