हमीरपुर: हमीरपुरअपहरण कर हत्या करने के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की दी सजा
कुरारा थाने में गत एक जुलाई 2007 को एक युवक का अपहरण कर हत्या कर देने पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर पुत्र रामआसरे, प्रह्लाद पुत्र शिवनारायण, दिनेश पुत्र शिवदास निवासीगण ग्राम सरसई थाना कुरारा सहित पांच लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।मुकदमे के विवेचक रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष नयन सिंह, अभियोजक एडीजीसी जगदीश अनुरागी व पैरोकार रजनीश रहे।