हमीरपुर: पारा रैपुरा में विद्युत पोल गिरने और ओलावृष्टि से कई लोग हुए घायल
पारा रैपुरा में विद्युत पोल गिरने से में खेतों में काम कर रहे 45 वर्षीय जनार्दन प्रजापति की कमर टूट गई। इसके साथ इसी गांव की कमतु की पत्नी व सुपनु प्रजापति की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कस्बे के इमिलिया थोक निवासी 90 वर्षीय चुन्नू कुशवाहा भी ओलों की चपेट में आकर घायल हो गया।