हमीरपुर: राठ मे भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन, लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला मे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
राठ कस्बा के चौपड़ा रोड स्थित रतन कुंवर पैलेस के पास भाजपा कार्यालय का जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर उद्घाटन किया। भाजपा की लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि भाजपा द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान का कार्यक्रम जल्द ही चलाया जाएगा।