फिरोज़ाबाद: 118 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर बटेश्वर धाम जा रहे कांवड़ियों का सिरसागंज में चेयरमैन ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया
सिरसागंज नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया जब चेयरमैन रंजना सिंह ने सोरो घाट से गंगाजल लेकर बटेश्वर धाम जा रहे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। कौरारा बटेश्वर मार्ग पर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई और उन्हें पानी तथा फल वितरित किए गए। कांवड़िए 118 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर रहे हैं और सोमवार सुबह करीब 2:00 बजे बटेश्वर धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।