सिराथू: होली से पहले म्योहरा में शराब के खिलाफ अभियान चला, एक महिला को 32 लीटर शराब व 8 कुंटल लहन के साथ पकड़ा गया
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के म्योहरा से बुधवार शाम एक महिला को 32 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है और 8 कुंटल लहन के साथ पकड़ा है।पुलिस ने लहन को नष्ट कर दिया है।कड़ा धाम पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हलचल मची है।