सिराथू: सिराथू रेलवे स्टेशन पर दहलाने वाली घटना, परिवार संग ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महिला ट्रेन के नीचे घुसी, कटा हाथ-पैर
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात एक परिवार रीवां एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आया था।परिवार के सदस्य ट्रेन में चढ़ गए लेकिन एक महिला नहीं चढ़ सकी।ट्रेन चलने पर महिला ने दौड़कर चढ़ने का प्रयास किया।महिला आखिरकार ट्रेन के नीचे चली गई।चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई लेकिन तबतक महिला के हाथ पैर कट गया था।गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।