सिराथू: कड़ा में घर के छप्पर में लगी आग से गृहस्थी जलकर हुई राख
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मसवानी टोला की फूलमती देवी पत्नी स्व0 की मटरू मौर्य के छप्पर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। घर के आसपास रह रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी चपेट में आकर घर का बिस्तर राशन कपड़े सहित गृहस्थी जलकर राख हो गई है। हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मशक्कत करके आग बुझाई।