सिराथू: तरसौरा गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची ई-रिक्शा की चपेट में आई, कुचलकर हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गाँव में मंगलवार शाम एक तीन साल की बच्ची की कुचलकर मौत हो गई।तरसौरा गाँव के रहने वाले किसान लल्लू लाल की बेटी शिवानी घर के बाहर बच्चों बाहर खेल रही थी।गाँव में एक ई रिक्शा चालक अपना रिक्शा बैक कर रहा था इसी दौरान शिवानी कुचल गई।डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बुधवार को पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया गया है।