सिराथू: सोशल मीडिया पर चमरुपुर के युवक की असलहे के साथ फोटो वायरल, पुलिस को जांच के निर्देश
कोखराज थाना क्षेत्र के चमरुपुर गाँव के एक फोटो बुधवार सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।वायरल फ़ोटो में युवक बन्दूक लिए हुवे है जिसपर असलहे का प्रदर्शन कर इलाके में दहशत फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है।वायरल फ़ोटो पर संज्ञान लेते हुए कौशाम्बी पुलिस द्वारा एक्स के माध्यम से बताया गया है कि कोखराज पुलिस को जाँच के निर्देश दिए गए हैं।मामले की पब्लिक ऐप पुष्टि नहीं करता।