पटना ग्रामीण: रूपसपुर थाना इलाके में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
रूपसपुर थाना इलाके में स्थित सरयुग वाटिका अपार्टमेंट कैंपस में महिला जयमोत्री देवी से सोने की चेन छिनतई की कोशिश की गई। बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की कोशिश की है। लेकिन चेन टूट कर साड़ी में फंस गई। घटनासीसीटीवी में कैद हो गया है। बुजुर्ग महिला ने इसके शिकायत रूपसपुर थाने में की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।