बहराइच: अल्लापुरवा में नाली के विवाद में हुई जमकर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्लापुरवा में नाली के विवाद में जमकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि नाली के विवाद में जमकर मारपीट हुई है।