बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित नगर मजिस्ट्रेट कक्ष में निर्वाचन दायित्वों के लिए अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित
कलेक्ट्रेट स्थित नगर मजिस्ट्रेट कक्ष में मंगलवार को निर्वाचन दायित्वों के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने जनपद में गठित मीडिया टीम के सदस्यों को अपने कक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया।