बहराइच: जिले में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित होंगे आंगनबाड़ी केन्द्र
आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के 2085 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आर.ओ. यूनिट तथा ईसीसीई सामग्री से आच्छादित कर उन्हें अपग्रेड कर सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। जनपद के 435 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका तथा 550-550 आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आर.ओ. यूनिट की स्थापना होगी। DM ने जानकारी दी